Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 07:17 [IST]  

danik bhaskarप्रदेश को दो माह बाद मिलेगी 50 हजार टन शकर

भास्कर न्यूज

भोपाल. ब्राजील से आयात होने वाली 50 हजार टन शकर प्रदेश को अब दो माह बाद मिल पाएगी। इस संबंध में अहमदाबाद की कंपनी से होने वाला करार अब सोमवार को होगा। कंपनी के भोपाल नहीं आने की वजह से नागरिक आपूर्ति निगम ने फैक्स के जरिए सारे कागजात कंपनी को भेज दिए हैं। शकर के बढ़ते भाव को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ब्राजील से 125 करोड़ रु.मूल्य की 50 हजार टन शकर आयात करने जा रही है।



इससे शकर के भाव में मंदी आने की संभावना है। शकर आयात करने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम और अहमदाबाद की फर्म डीप इन कापरेरेशन से अनुबंध की प्रक्रिया पिछले एक माह से चल रही है। निगम को मुंबई में 24 रु. किलो के हिसाब से शकर मिलेगी जबकि मध्यप्रदेश में यह 27.50पैसे के हिसाब से उपभोक्ता को बेची जाएगी।



व्यापारियों का नेटवर्क तैयार होगा: निगम ने तय किया है कि आयतित शकर व्यापारियों के जरिए बेची जाएगी। इसके लिए व्यापारियों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा। शकर की बिक्री कंट्रोल की दुकानों से होगी। उपभोक्ता को राशन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।



निगम को आयातित शकर से दो प्रतिशत का मुनाफा होने की संभावना है। व्यापारी शकर के व्यापार में कोई घालमेल नहीं कर पाएगा, क्योंकि इसका एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें शकर बिक्री से संबंधित सारी जानकारी समाहित होंगी। समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जाएगा।



शकर के भाव बढ़ते ही आयात पर विचार शुरू कर दिया था। इससे निश्चित तौर पर शकर के भावों में कमी आएगी। - केसी गुप्ता, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: