एलिट एकादश पारी से जीता
रायपुर. नए क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई अंडर-१६ लीग मैच में एलिट एकादश ने प्लेट एकादश को पारी और १२६ रनों से हराया। शनिवार को मैच के दूसरे दिन एलिट एकादश ने कल की अपनी रन संख्या ३ विकेट पर १२४ रनों से आगे खेलना शुरू किया और टीम ने ९क् ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर २९७ रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अतुल पॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए १२३ रन बनाए, जबकि यशवंत ने ७३ रनों की आकर्ष पारी खेली।
प्लेट एकादश की ओर से आकाशने ७४ रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी प्लेट एकादश की टीम पहली पारी के आधार पर १९७ रनों से पिछड़ी थी लेकिन उसके बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ कमाल नहीं कर सके और पूरी टीम ३५ ओवर में ६५ रन बनाकर आउट हो गई।










