Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 07:22 [IST]  

danik bhaskarकांकेर ने जीती हैंडबाल स्पर्धा

Bhaskar News

रायपुर. गर्वमेंट डिग्री गल्र्स में आयोजित दो दिवसीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को कांकेर ने रायपुर को १२-११ से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले शुक्रवार को अधूरे रहे सेमीफाइनल मुकाबले में विजेता का फैसला पेनाल्टी शूट से हुआ, जिसमें रायपुर ने दुर्ग को २-क् से हराया।



फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के ऊपर दबाव बनाए रखा लेकिन अंत में बाजी कांकेर सेक्टर ने मारी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ अरविंद गिरहोलकर ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। यह जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी अतुल शुक्ला ने दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: