दिवाली मिलन के बहाने रोचक स्पर्धाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित दिवाली मिलन में महिलाओं ने जमकर एंजाय किया। वे कभी थाली सजाओ प्रतियोगिता में एक-दूसरे से आगे निकलने की सोचती रही, तो कभी वन मिनट गेम शो में एक-दूसरे का हौसला बढ़ाती नजर आई। तंबोला के साथ डांस और गाने की मस्ती में सिंधी साहिति महिला मंडल की सभी सदस्य देर तक डूबी रही।
थाली सजाओ प्रतियोगिता : सबसे पहले महिलाओं के बीच थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने अपने-अपने ढंग से पूजा की थाली सजाई, थाली सजाने के लिए महिलाओं को सामग्री घर से लाने को कहा गया था। जिसमें पहला स्थान रश्मि छुगानी और दूसरा रीना अजवानी का रहा। इसके बाद वक्त था वन मिनट गेम शो का।
पहले गेम के सभी प्रतिभागियों को एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा कैंडल जलाने के लिए कहा गया, जिसमें दर्शकों के रूप में बैठी महिलाएं साथी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। इसके बाद हुए गेम का नाम मेच द नंबर रखा गया जिसमें डेट के अनुसार महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम को उनके जन्म की तारीख से मैच करना था, और तीसरे गेम का नाम लक्की विद ब्रेन रखा गया। जिसकी पहली विजेता प्रिया और दूसरे स्थान पर पूनम रही। अंत में तंबोला खेला गया, जिसका नाम हैप्पी दिवाली रखा गया।










