Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 07:43 [IST]  

danik bhaskarअब घर तक बनेगी सड़क, काम शुरू

Bhaskar News

ग्वालियर. अंतत: नगर निगम ने गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह कुशवाह की दो महीने पुरानी नाराजगी दूर करते हुए उनके निवास तक सड़क बनाने के कार्य की शुरुआत कर दी। महापौर विवेक शेजवलकर ने शनिवार को खुद मंत्री से ही डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन कराया। समारोह में श्री कुशवाह गदगद दिखे।



मंत्री श्री कुशवाह व महापौर श्री शेजवलकर ने समाधिया कॉलोनी से मंत्री निवास हारकोटा सीर तक 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले लगभग एक किलोमीटर लंबे डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पिछले हिस्से में हनुमान बांध से लेकर तारागंज रोड तक के डामरीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।



इस सड़क के निर्माण पर भी 25 लाख रुपए की लागत आएगी। स्थानीय पार्षद सतीश बोहरे की मौलिक निधि से सैयद पुल से कमानीपुल तक तथा कुशवाहों के मोहल्ले में सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कराया।



इसके बाद महापौर ने वार्ड क्रमांक 12 में 11 लाख की लागत से नौ नंबर पुलिया से चार शहर के नाके तक तथा सुभाष नगर में होने वाले डामरीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, डा. रेखा शेटे, बबिता डाबर, मुन्नेश जादौन, कमल माखीजानी, किशन सिंह राठौर, भगवती राजपूत आदि मौजूद थे।



दो माह पूर्व बिफरे थे मंत्री



दस सितंबर को बरसात के दौरान गृह राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने नागरिकों की शिकायत पर इस क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान मुख्य मार्ग की कीचड़ भरी हालत देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। निगम प्रशासन ने इस सड़क के गड्ढों को अस्थायी तौर पर भरवा दिया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: