Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 07:47 [IST]  

danik bhaskarफसल पर कीट का हमला

Bhaskar News

ग्वालियर. अल्पवर्षा व इल्ली के प्रकोप से अंचल के किसान परेशान हैं। किसानों की एक अन्य परेशानी उवर्रक न मिलना भी है। इस तरह की शिकायत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री से मिलने के बाद किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने जांच दल बना दिए हैं।



कृषि विभाग के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अल्पवर्षा तथा कीट प्रकोप से अंचल में खरीफ फसल चौपट होने की बात कही थी। श्री सिंधिया ने पत्र में लिखा था कि किसानों को रबी की फसल से आशा थी पर भूमि की नमी कम होने से सरसों की फसल पर भी असर हुआ है। इसी पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री से मिले निर्देश पर राहत उप आयुक्त ने ग्वालियर-चम्बल संभाग के कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।



जांच के लिए दल गठित



किसान कल्याण तथा कृषि विकास मुख्यालय ने फसलों की स्थिति, कीट व्याधि के निरीक्षण व किसानों को सलाह देने के लिए दल गठित कर दिया है। संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के नेतृत्व में कीट विशेषज्ञ, पौध रोग विशेषज्ञ, शल्य विज्ञानी तथा उप संचालक कृषि को शामिल कर जांच दल गठित कर निरीक्षण पश्चात तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।



पशु आहार में भी मिलावट



नकली खाद की तरह ही जिले में नकली व मिलावटी पशु आहार की बिक्री होने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसी कारण कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग को दल बनाने का निर्देश दिया है। मिलावट रोकने के लिए पुलिस, पशुपालन, खाद्य, राजस्व व अपमिश्रण रोकने के लिए अधिकृत खाद्य निरीक्षकों को शामिल किया जाएगा।



विभागीय समीक्षा 11 को



रबी कार्यक्रम व किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी प्रदेश स्तर पर की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर तथा मुरैना संभाग की समीक्षा बैठक 11 नवंबर को होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: