Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Sunday, November 08, 2009 07:49 [IST]  

danik bhaskarगड़गड़ाए सुखोई

Bhaskar News

ग्वालियर. महाराजपुरा स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार की सुबह मिराज, सुखोई व सारंग ने आकाश में हैरतअंगेज करतब दिखाए। पAेसीडेंट कलर पAजेटेंशन की फाइनल रिहर्सल में वह सबकुछ किया गया जो समारोह में आयोजित किया जाना है। मॉक ड्रिल में राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली और कलर प्रदान किए।



वायुसेना स्टेशन पर 10 नवंबर को होने वाले पAेसीडेंट कलर पAजेंटेशन की फुल ड्रेस व फाइनल रिहर्सल शनिवार की सुबह की गई। रिहर्सल की शुरुआत सुबह 8.30 बजे हुई। परेड स्थल पर छह विंग कमांडरों के नेतृत्व में अलग-अलग टुकड़ियां राष्ट्रपति के पहुंचने से पूर्व ही परेड मैदान पर सलामी के लिए तैयार थीं।



इस मॉक ड्रिल के तहत राष्ट्रपति के पहुंचने से पूर्व मध्य क्षेत्र एयर कमान चीफ सहित वायुसेना के अधिकारी समारोह स्थल पर पहुंचे। राष्ट्रपति आगमन से 10 मिनट पूर्व मध्य प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे। राज्यपाल व सीएम का समारोह स्थल पर वायुसेना अधिकारियों ने स्वागत किया।



वायुसेना अधिकारियों के पहुंचने पर चार हेलीकॉप्टरों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व तीनों सशस्त्र सेनाओं के ध्वज आसमान में लहराए। हेलीकॉप्टरों के समूह में राष्ट्रध्वज लहराते हुए एक हेलीकॉप्टर आगे चल रहा था, शेष उसके पीछे। राष्ट्रपति आगमन के बाद उन्हें छह विंग कमांडरों ने आकर्षक परेड के साथ सलामी दी।



राष्ट्रपति के पहुंचने पर पहले तीन लड़ाकू विमानों व इसके बाद तीन सारंग हेलीकॉप्टरों ने करतब दिखाए। सारंग ने लगभग 15 मिनट तक समारोह में मौजूद अतिथियों व दर्शकों को अपने करतब से रोमांचित कर दिया। सारंग के बाद मिराज, मिग व सुखोई बाम्बरों ने हवा में कलाबाजी दिखाई।



इसी दौरान परेड में राष्ट्रपति द्वारा 47 स्क्वाड्रन व टेक्टिस एण्ड एयर कॉम्बेट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट को कलर प्रदान करने की भी रिहर्सल की गई। कलर के रूप में दोनों विंग के कमाण्डरों को ध्वज प्रदान किया गया। यह ध्वज लेकर जब एयरमेनों की टुकड़ी परेड ग्राउंड से निकली तब ध्वज के सम्मान में सभी अतिथि व दर्शकों ने खड़े होकर सम्मान प्रदान किया। समारोह लगभग सवा ग्यारह बजे तक चला।



राष्ट्रपति के साथ आएंगे सिंधिया



राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की महाराजपुरा हवाई अड्डे पर अगवानी राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर भोपाल में मुख्य सचिव राकेश साहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उक्त जानकारी दी गई।



स्कूली बच्चे भी पहुंचे



राष्ट्रपति के कार्यक्रम की रिहर्सल देखने के लिए शनिवार को सरकारी स्कूलों के एक सौ बच्चे भी वायुसेना हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें मुरार स्थित उत्कृष्ट स्कूल के बच्चों की संख्या अधिक थी। पहले स्कूली बच्चों को 10 नवंबर के मुख्य समारोह में भी बुलाना प्रस्तावित था पर अब ऐसा नहीं होगा।



सुरक्षा की होगी समीक्षा



राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तीन चरणों में रहेगा। सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने 9 नवंबर को राष्ट्रपति सचिवालय के उप सैन्य सचिव प्रवीण भट्ट ग्वालियर आएंगे।



एसपी ने जताई नाराजगी



पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को शनिवार रात तक अपने क्षेत्र में रह रहे किराएदारों तथा होटल व लाज में रह रहे लोगों की जानकारी देने के निर्देश दिए थे, लेकिन समीक्षा में पाया गया कि पुलिस ने पूरी जानकारी नहीं जुटाई है। इसपर कप्तान ए साईं मनोहर नाराज हुए और शनिवार रात तक जानकारी कंट्रोल रूम भेजने की हिदायत दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: