Sunday, November 08, 2009 09:30 [IST]
सिकंदर के चमके सितारे
Bhaskar.com
मुंबई. बॉलीवुड में सिकंदर खेर ने पहली पारी ‘वुडस्टॉक विला’ और ‘समर 2007’ से शुरू की, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। ऐसे में अब उन्हें आशुतोष गोवारीकर के रूप में तारणहार मिल गया है। गोवारीकर ने सिकंदर को अपनी अगली फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ के लिए साइन किया है। चर्चा है कि अभिषेक बच्चन की मित्रता के कारण ही आशुतोष ने सिकंदर को यह मौका दिया है। सिकंदर को उम्मीद है कि यह फिल्म उनके कॅरियर में टर्निग प्वाइंट साबित हो सकती है।










