पेरिस से पंजाब 7 दिन में
मुंबई. संजय गड़वी इमरान खान और कैटरीना कैफ को लेकर ‘7 डेज इन पेरिस’ बनाने जा रहे थे। हालांकि कैटरीना के इनकार और इमरान के किसी नई नायिका के साथ काम करने से मना करने पर उन्होंने फिल्म का इरादा छोड़ दिया। अब संजय स्क्रिप्ट में फेरबदल के साथ इस फिल्म को ‘7 डेज इन पंजाब’ के नाम से बनाने जा रहे हैं। इसके लिए कलाकारों के चयन की शुरुआत हो चुकी है। बताते हैं कि फिल्म की पृष्ठभूमि अब बजाय पेरिस के पंजाब की होगी। जाहिर सी बात है कि इससे फिल्म के बजट पर भी प्रभाव पड़ेगा।










