Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 10, 2009 02:18 [IST]  

danik bhaskarनाटक में वीआईपी दौरों पर कटाक्ष

भास्कर न्यूज

natakचंडीगढ़. संवाद थियेटर ग्रुप ने सोमवार को प्लाजा, सेक्टर-17 में नुक्कड़ नाटक ‘यमराज की यात्रा’ का मंचन किया। नाटक में वीआईपी दौरों में जनता को होने वाली परेशानी को जाहिर किया गया।



बताया गया कि जब कोई वीआईपी आता है तो घंटों पहले इलाके की घेरेबंदी कर दी जाती है। पुलिसकर्मी संवेदनहीन होकर ड्यूटी निभाते रहते हैं। उन्हें मतलब नहीं होता कि कोई बीमार है और तत्काल इलाज की जरूरत है। किसी की नौकरी के इंटरव्यू का आखिरी मौका है या किसी को मृत देह का दाह संस्कार करना है।



नाटक में चित्रगुप्त बताते हैं कि यमलोक में कुछ आत्माएं घुसपैठ कर रही हैं तो यमराज कहते हैं कि यह यमलोक है या भारत, जहां कभी पाकिस्तानी तो कभी बांग्लादेशी घुसपैठ कर जाते हैं। नाटक को विक्रम बिष्ट ने लिखा और निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया। इसमें मुकेश शर्मा, यशपाल, मधुबाला, विक्रम बिष्ट, अभिषेक शर्मा, करुणा शर्मा, शिवम भट्ट,तेजेंद्र जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, अमित चौहान, राहुल मिश्रा, पवन, हंसराज ने भूमिका निभाई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: