सांस्कृतिक शाम और एल्यूमिनाई मीट
जयपुर. आईबीएस जयपुर में ‘आईबीएस सांस्कृतिक शाम, छात्रावास और एल्यूमिनाई मीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र—छात्राओं ने फैशन शो, भंगडा और सामूहिक नृत्य किए। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट आईएएस सीईओ डॉ. ललित मेहरा थे।
मेहरा ने म्यूनिसिपल कॉपरेरेशन की ओर से इबसेफ एक्सीलैंस अवार्ड फॉर एसआईपी और नकद पुरस्कार 10,000 एमबीए बैच 2010 की फाइनल ईयर छात्रा मिस सिद्धिका शाही को दिया गया। बैच 2011 की मिस प्रियंका जैन को मिस होस्टलर चुना गया। कार्यक्रम के अंत में आईबीएस के डीन डॉ. जे. एन. धनखड़ ने फैशन शो और अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं को इनाम दिए।










