Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 10, 2009 03:04 [IST]  

danik bhaskarमोगा सेक्स स्कैंडल में चार्जशीट दायर

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. मोगा सेक्स स्कैंडल केस में सोमवार को सीबीआई ने पटियाला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। सीबीआई ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह के बेटे बलजिंदर सिंह उर्फ मक्खन, मोगा के तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, एसपी पीएस संधू, एसएचओ अमरजीत सिंह, एसएचओ रमन कुमार और मनजीत सिंह को दोषी करार देते हुए, उन पर चार्ज फ्रेम करने को कहा है।

अपनी जांच में सीबीआई ने स्पष्ट कहा है कि सभी दोषी पुलिस अफसर महिला मंजीत कौर और मनप्रीत के साथ मिलकर सेक्स स्कैंडल चलाते थे। पहले महिलाएं लोगों को अपने साथ फंसाती थी। जब शारीरिक संबंध बनते, तो उन्हें पुलिस और राजनीतिज्ञों की मदद से ब्लैकमेल कर फंसाने की धमकी दी जाती थी। पुलिस इन लोगों पर केस न दर्ज करने के लिए मोटी रकम वसूलती थी। जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी आधी होती थी।

एक शिकायत के आधार पर नवंबर 2007 में मुक्तसर पुलिस टीम ने मोगा में सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया। जांच में पाया गया कि लोगों को पहले झूठे रेप केस में फंसाया जाता था और फिर मामले में राजनेताओं व पुलिस अफसरों की मिलीभगत से फंसे लोगों को मुक्त करवाने के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। 11 दिसंबर को मीडिया में मामला उछलने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: