Monday, Dec 7th, 2009, 7:38 pm [IST]  
danik bhaskarआपके सवालः यूनिटेक, कैल्स, अनंतराज, रिलायंस कम्युनिकेशंस...
ShareManthan.in

vipul_vermaपाठकों के सवालों पर विपुल वर्मा के जवाब।

वारिज खरे, मध्य प्रदेशः मैंने यूनिटेक के 175 शेयर 111 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए? यह शेयर कब तक मेरे खरीद भाव पर वापस आ सकेगा?

उत्तरः अभी आपको इसे रखे रहना चाहिए। लेकिन अगर किसी दूसरे शेयर में आपको अच्छा मौका दिख रहा हो तो इसे बेच कर उस शेयर में जाने की रणनीति भी अपना सकते हैं। अगर आप 3-6 महीने तक यूनिटेक को रख सकते हैं, तभी इसे रखना बेहतर होगा। मेरा मानना यह है कि अभी बाजार कुछ जमने की ही कोशिश करेगा, जिसमें निफ्टी यहाँ से 250 अंक ऊपर या नीचे के दायरे में रहेगा। मुझे कोई बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। इसलिए यूनिटेक के बारे में भी मेरी यही सलाह होगी कि अगर इंतजार कर सकते हैं तो इसे रखे रहें। अगर इसे बदल कर कोई दूसरा शेयर लेना चाहें तो मेरी सलाह चीनी या सीमेंट शेयरों में जाने की होगी। सीमेंट शेयर, खास कर एसीसी लंबी अवधि के लिए अच्छे लग रहे हैं। चीनी शेयरों में छोटी अवधि के लिए बजाज हिंदुस्तान और लंबी अवधि के लिए श्री रेणुका शुगर्स को चुना जा सकता है।

रितेश मित्रः मेरे पास कैल्स रिफाइनरीज के शेयर 70 पैसे के भाव पर और अनंत राज इंडस्ट्रीज के शेयर 120 रुपये के भाव पर हैं। कृपया इनके बारे में सलाह दें।

उत्तरः कैल्स रिफाइनरीज के कारोबार या इसके भविष्य के बारे में ऐसा कुछ साफ नहीं है जिसके आधार पर इस शेयर के बारे में कोई फैसला लिया जा सके। अनंत राज इंडस्ट्रीज को रखे रहें। अगर आप इसमें कम-से-कम 6 महीने रुकें तो अच्छा फायदा सकता है। छोटी अवधि में अभी इसका लक्ष्य 156 रुपये का दिख रहा है। लेकिन मध्यम अवधि में अगर यह 156-162 के स्तरों पर बन रही बाधा को पार कर सका तो इसमें अच्छी तेजी आने की उम्मीद रहेगी।

विम्मी जैनः मैंने रिलायंस कम्युनिकेशंस के 150 शेयर 250 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। मुझे क्या करना चाहिए? मेरी निवेश अवधि 1 साल की है।

उत्तरः इस शेयर में सबसे महत्वपूर्ण यही बात है कि आप कितने समय तक अपना निवेश बनाये रख सकते हैं। जहाँ तक आपकी बात है, आपने काफी ऊँचे भाव पर खरीदा है। इसलिए आपके पास इस शेयर में बने रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह शेयर काफी ज्यादा पिट चुका है। अब यहाँ से इसमें और 10-15% की गिरावट हो सकती है। उन स्तरों पर और खरीदारी करके अपना औसत भाव सुधारा जा सकता है। मैं यह नहीं कह रहा कि उससे ज्यादा यह गिर ही नहीं सकता, लेकिन अगर गिरा भी तो उस गिरावट पर खरीदारी करते रहने की रणनीति बेहतर होगी।

पुनीत दिलवारिया, दिल्लीः मेरे पास इंद्रप्रस्थ गैस के 100 शेयर 168 रुपये के भाव पर और धामपुर शुगर के 200 शेयर 104 रुपये के भाव पर हैं। मुझे साल भर तक रुकने में दिक्कत नहीं है। इनमें क्या करें?

उत्तरः इंद्रप्रस्थ गैस लंबी अवधि के लिए काफी अच्छा चुनाव है। अगर आप इसे 2-3 साल रख सकें तो यह अच्छा निवेश साबित होगा। लेकिन छोटी अवधि में यह शेयर या यह क्षेत्र ज्यादा फायदा नहीं दे पायेगा। धामपुर शुगर भी अच्छा लग रहा है और इसे रखा जा सकता है। इस क्षेत्र के बारे में मेरी सकारात्मक राय ही है।

(स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

विपुल वर्मा तकनीकी विश्लेषक हैं।

शेयर मंथन के पाठक जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए हमें queries@sharemanthan.com पर ईमेल भेजें।

  share
विचार:

joginder singh

Saturday, 5th Dec 2009, 9:27
mera pass rpower k 5o shera 186rate k hai aur unitech k 100 shera 84.25 Rate k hai muje kaya karna cheie please gmail par anser kera.................

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: