Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, November 10, 2009 17:47 [IST]  

danik bhaskarवेडिंग ड्रेसेस - हॉट ट्रेंड्स

Bhaskar network

brideसर्दियां शुरू हो चुकी हैं और शादियों का सीजन भी। कैसी ड्रेस पहनें कि शादी में आकर्षक भी नजर आएं और ठंड भी न सताए? देश के नामचीन फैशन डिजाइनर बता रहे हैं वेडिंग ड्रेसेज के अपने कलेक्शन के बारे में और साथ ही दे रहे हैं यूथफुल टिप्स..



हाल ही में दिल्ली में आयोजित विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में कई डिज़ाइनरों ने अपने वेडिंग कलेक्शन प्रदर्शित किए। यहां पेश हंै वेडिंग ड्रेसेÊा के लिए नामी डिज़ाइनरों के सुझाव व सलाह -



रंग हों जुदा-जुदा



अब्दुल हलदार मेरा कलेक्शन : मैंने दूल्हे और दुल्हन, दोनों के लिए ढेर सारी वैरायटी रखी है। मेरे कलेक्शन में आपको लांग जैकेट, शेरवानी, शरारा, अचकन, सूट्स, साड़ियां (बहुत हैवी और लाइटवेट दोनों), सलवार-कमीÊा, चूड़ीदार, वेल्वेट की ऊंची धोती के साथ नी लैंथ कुर्ती भी मिलेगी। मैंने थ्री लेयर लहंगा, फिशकट लहंगा, कलीदार लहंगा तैयार किया है। रंग चटख रखे हैं। पोलकी, कुंदन और स्वारोव्स्की का काफ़ी प्रयोग किया है। Êारूरत के हिसाब से कई परंपरागत कढ़ाइयां इस्तेमाल की हैं।



टिप्स: किस मौके पर क्या पहनना है यह पहले ही तय कर लें, ताकि शॉपिंग में किसी प्रकार की दुविधा न हो। कितनी ड्रेसेज ख़रीदना हैं, यह भी साफ़ होना चाहिए। बेहतर यह है कि शादी की पूरी शॉपिंग की एक लिस्ट बना लें। जो-जो ख़रीदते जाएं, उसे टिक करते चलें। हर ड्रेस दूसरी ड्रेस से अलग हो। रंग भी अलग-अलग चुनें। परंपरागत से अलग रंग भी अपने वेडिंग कलेक्शन में शामिल करें।



सर्दी में भी दिखें सुंदर



इन दिनों जल्दी ही शादी करने वाले बहुत सारे लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि शादी में क्या पहनना चाहिए, ताकि फैशन और स्टाइल भी बरकरार रहे और सर्दी से भी बचाव हो सके।



मेरी सलाह: यदि जॉर्जेट की साड़ी पहन रही हैं, तो ब्रोकेड का पेटीकोट पहनें, ताकि पैरों को सर्दी से बचाया जा सके।



ब्लाउज भी मोटे फैब्रिक का ही पहनें, जैसे वुलन के ऊपर ख़ूबसूरत कढ़ाई किया हुआ। बनारसी ब्रोकेड का लाइनिंग ब्लाउज भी यूÊा कर सकती हैं। साड़ी पहन रही हैं, तो एक ओर पल्लू और दूसरी ओर ख़ूबसूरत कढ़ाई वाली शॉल भी आपके गेटअप में चार चांद लगा देगी। दुल्हन का लहंगा हैवी होने से टांगों में सर्दी लगने की संभावना कम रहती है, लेकिन अपर पार्ट के लिए ब्लाउज, दुपट्टे और शॉल पर विशेष ध्यान दें। अपने वेडिंग ड्रेस से मैच करता शॉल और दुपट्टा Êारूर ख़रीदें।



लहंगे के साथ दो दुपट्टे भी ले सकती हैं। एक मोटे फैब्रिक वाला और दूसरा नेट का ख़ूबसूरत कढ़ाईदार। खुले बड़े गले ही दिखने में Êयादा ख़ूबसूरत लगते हैं। कोशिश यही करें कि ज्वेलरी में फैले हुए डिज़ाइन का इस्तेमाल करें, ताकि वह गले को कवर कर ले। ड्रेस से मैच करता हुआ एक कश्मीरी शॉल या मोटे फैब्रिक का कढ़ाई किया हुआ दुपट्टा साथ रखें, ताकि सर्दी बढ़ने पर उसे ओढ़ा जा सके। सर्दियों में शादी के मौक़े पर सिल्क व क्रेप फैब्रिक का इस्तेमाल सही निर्णय है। नेट और शिफॉन की सलाह मैं नहीं दूंगा। यदि ये दोनों फैब्रिक आप लेना ही चाहती हैं, तो उनके साथ हैवी पेटिकोट ही लें।



कलरफुल एंड कंफर्टेबल



मौसम और मौक़े के हिसाब से ड्रेस की स्टाइल, रंग, फैब्रिक, पैटर्न के कैसे ट्रेंड इन दिनों हॉट हैं? पेश है, डिÊाइनरों की साझा राय..



कलर सर्दियों के सीज़न में ब्राइट कलर ख़ूब पसंद किए जाएंगे। वैसे भी शादियों में कोई डल कलर पहनना पसंद नहीं करता। इस सीज़न में हरे रंग के विभिन्न शेड्स लोग Êयादा अपना रहे हैं। सरसों पीला, बैंगनी और लाल रंग तो सर्दियों के लिए ऐवरग्रीन हैं ही।



फैब्रिक ऑर्गेनिक फैब्रिक तो चलन में हैं ही, बनारसी और साउथ सिल्क का इस्तेमाल भी सर्दियों में ख़ूब दिखेगा। रही बात जॉर्जेट की, तो वह तो ऑल टाइम फैब्रिक है।

डिजाइन फिटेड लहंगे, जो कि घुटने तक फिट और उसके नीचे लूज़ होते हैं, की मांग इस बार Êयादा आ रही है। साथ ही फुल स्लीव ब्लाउÊा या चोली Êयादा डिमांड में हैं। परंपरा के हिमायती कलीदार लहंगों को पसंद कर रहे हैं।



ड्रेस में हो फ्यूजन



मेरा कलेक्शन : मैंने मुगल काल के मोटिव्स का इस्तेमाल किया है। फैब्रिक्स में जॉर्जेट और शिफॉन का यूÊा Êयादा किया है। चूंकि कलेक्शन शादियों के मौक़े के लिए है, इसलिए मैंने इसे इस प्रकार तैयार किया है कि ड्रेसेÊा दिखने में भारी, लेकिन वÊान में हल्की हों।



टिप्स : कलर ऐसे चुनें जिन्हें साल भर पहना जा सकें। ड्रेसेÊा पर कढ़ाई भी टाइमलेस हो।



परंपरागत ड्रेसेÊा और समकालीन ट्रेंड का फ्यूजन करके पहनें। इससे आप परंपरा का निर्वाह करती आज की लड़की लगेंगी।



दुल्हनें लगभग सप्ताह भर चलने वाली रस्मों के दौरान रोÊा अलग-अलग रंग व स्टाइल की ड्रेसेÊा पहनें। यह आपको अलग व स्पेशल लुक और स्टाइल देगा।




इनका ख़्याल रखें



सुझाव: शादी आपकी है, इसलिए पसंद भी आपकी ही होनी चाहिए। ध्यान इस बात का रखें कि आपकी शादी किस माहौल में हो रही है, यानी आपका पारिवारिक माहौल परंपरागत सोच वाला है या फिर स्वतंत्र विचारों का है और आधुनिक परिधानों को स्वीकार करता है। यह भी ध्यान रखें कि आप संयुक्त परिवार में रहती हैं या फिर एकल परिवार में। बजट का भी पूरा ख़्याल रखें।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: