Wednesday, November 11, 2009 02:13 [IST]  

danik bhaskarसेक्टर—45 में प्रेमी की पिटाई, प्रेमिका अगवा

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेने आया प्रेमी जोड़ा मंगलवार सुबह बिछड़ गया। युवती को उसके परिजन जबरन सेक्टर—45 से उठा ले गए। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। इस घटना से ऊधमपुर (उत्तराखंड) का राजिंदर सत्लानी भयभीत है।



राजिंदर और रेवाड़ी की संगीता ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ 6 जुलाई को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। युवती के परिजनों ने राजिंदर के खिलाफ रेवाड़ी में अपहरण का केस दर्ज कराया। राजिंदर और संगीता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।



खतरे की जताई थी आशंका : दोनों ने याचिका में कहा था कि वह शादी कर चुके हैं और अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं। परिजनों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। राजिंदर ने यह भी कहा कि संगीता के परिजनों से उन्हें खतरा है। हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई मंगलवार को होनी थी। हाईकोर्ट ने संगीता के परिजनों को हाजिर होने के आदेश दिए थे।



राजिंदर और संगीता सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे और सेक्टर— 45 के होटल आर्यन में ठहरे। मंगलवार सुबह दोनों हाईकोर्ट जाने के लिए होटल से बाहर निकले। वहां युवती के पिता रणबीर यादव, भाई हितेश और अन्य ने राजिंदर की पिटाई की और संगीता को जबरन वाहन में डालकर भाग गए। राजिंदर ने संगीता के अपहरण की सूचना सेक्टर-34 थाने को दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: