Wednesday, November 11, 2009 02:31 [IST]  

danik bhaskarरोड्रिग्स नजरअंदाज, पहाड़िया को न्यौता

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. हरियाणा के गवर्नर जगननाथ पहाड़िया नेहरू जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को सेक्टर—22 के नेहरू पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक एसएफ रोड्रिग्स को आमंत्रित नहीं किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नगर प्रशासक के होते हुए दूसरे राज्य के गवर्नर की ओर से नगर निगम के सरकारी कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।



ऐसा करके पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने डेढ़ साल के भीतर गवर्नर से अपना हिसाब-किताब चुकता कर दिया। छाबड़ा को मेयर होते हुए 21 मई 2008 को गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट के उदघाटन के अवसर पर नहीं बुलाया गया था। इस मसले को लेकर कांग्रेस ने हाईकमान तक शिकायत की थी।



वहीं केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की ओर से नगर निगम हाउस में निगम कमिश्नर डॉक्टर रोशन संकारिया से जानकारी मांगी थी कि मेयर को कार्यक्रम में न बुलाए जाने की गड़बड़ी कहां पर हुई है। चूंकि अब रोड्रिग्स का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है इसलिए छाबड़ा ने सेक्टर-22 में डेवलप करवाए नेहरू पार्क के उद्घाटन करवाने का सही वक्त चुना।



देव का पंजाब आने से इनकार



पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोषमोहन देव को पंजाब का राज्यपाल लगाने की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। वे पंजाब आने के लिए तैयार नहीं हैं। लिहाजा केन्द्र ने दूसरे नामों पर चर्चा शुरू कर दी है। अभी यह भी तय नहीं है कि नए राज्यपाल को चंडीगढ़ प्रशासक का काम सौंपा जाएगा या नहीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: