Wednesday, November 11, 2009 02:33 [IST]  

danik bhaskarछतवाल की बेटी उत्पीड़न का शिकार

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. पिछले साल 20 अक्टूबर को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले आईएएस अविनाश सिंह छतवाल के बेटी जसलीन ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।



छतवाल के मौत के बाद यह सवाल उठा था कि कहीं वह बेटी के प्रेम विवाह या उसके ससुराल वालों से परेशान तो नहीं थे। उस समय इस आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह डिप्रेशन और हालात के कारण जान दे रहे हैं।



जसलीन ने वुमन सेल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकेपति डॉक्टर जगजीत सिंह कोहली, ससुर दलजीत सिंह और सास हरजीत कौर दहेज के लिए तंग कर रहे हैं। जसलीन के मुताबिक शादी में करीब 10 लाख का दहेज दिया गया था। इसके बाद भी उसके मायके वालों ने कई बार ससुराल वालों के कहने पर उन्हें नकदी दी। उनके पिता से भी दहेज मांगा जाता था। उनकी मौत के बाद ससुराल वाले ज्यादा तंग करने लगे।



आरोपों के मुताबिक जसलीन के पति ने उनके बैंक अकाउंट को जॉइंट अकाउंट में तबदील करने के लिए दबाव डाला। वह नहीं मानीं तो ससुराल वाले छतवाल के दाह संस्कार तक में शामिल नहीं हुए। भोग की रस्म में जसलीन को भी शामिल नहीं होने दिया गया। पति ने एमएमएस इंटरनेट पर डालने की भी धमकी दी थी।



जसलीन के मुताबिक कुछ प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए उस पर अपने पिता के दोस्तों से संपर्क करने के लिए भी दबाव बनाया गया। इनकार करने पर फरवरी में उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: