Wednesday, November 11, 2009 02:37 [IST]  

danik bhaskarपैरोल से लौटे, जेल गए मनु

भास्कर न्यूज

manu sharmaचंडीगढ़. बीमार मां की देखभाल के लिए पैरोल पर रिहा होने के बाद एक पब में मस्ती करते हुए मिले मनु शर्मा ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में समर्पण कर दिया। जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु की पैरोल अवधि २३ नवंबर तक थी।

एक पब में मनु की मौजूदगी से यह साफ हो गया कि उसने पैरोल हासिल कर उसका दुरुपयोग किया। इस बीच, पैरोल को लेकर एक जैसे मापदंड नहीं रखने के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए अगली सुनवाई पर गृहसचिव को खुद उपस्थित रहने को कहा है।

इस मामले में पब ‘लैप’ के मालिक और फिल्म अभिनेता अजरुन रामपाल भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। हो सकता है पब के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो। इससे पहले चंडीगढ़ के एसएसपी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने दिल्ली के उपराज्यपाल को फैक्स संदेश भेजकर मनु शर्मा के चाल-चलन का ब्यौरा भेजा। इसमें कहा गया है कि मनु ने पैरोल के दौरान यहां के सेक्टर-3 थाने में नियमित हाजिरी दी।

मां के नाम मनु का खत

मां, मैंने आपको जिस परेशानी में डाला है उसका मुझे वाकई में अफसोस है। मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। शायद यही मेरी किस्मत है। मैं आपको बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और आप मुझे वह नहीं करने देंगी जो मैं करने जा रहा हूं। जब आपको यह खत मिलेगा मैं जा चुका हूंगा।

मीडिया ने मेरे खिलाफ पूर्वाग्रह भरी सोच बना ली है और वह बहुत शक्तिशाली है। वह मुझे जीने नहीं देंगे। मैं आपके आसपास भी रहा तो वे आपका जीना मुहाल कर देंगे। मैं सरंडर करने के लिए जेल जा रहा हूं और मुझे नहीं पता मैं आपको फिर कब देखूंगा। लेकिन मैं आपको बहुत प्यार करता हूं । मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैं हमेशा आपके द्वारा सीखाये गए मूल्यों को अपनाए रहूंगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: