Wednesday, November 11, 2009 02:39 [IST]  

danik bhaskarकांग्रेस को अपने दम पर बहुमत

प्रमोद वशिष्ठ

चंडीगढ़. हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के पांचवें विधायक धर्मसिंह छोकर के भी कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस के सदन में अब 45 सदस्य हो गए हैं।



विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिन्दर सिंह चट्ठा ने मंगलवार को हजकां के पांचवें विधायक धर्मसिंह छोकर को कांग्रेस में शामिल करने की घोषणा की। अब 89 (ऐलनाबाद रिक्त) सदस्यों में कांग्रेस सदन में अपने बूते पर पूर्ण बहुमत में है। समर्थन देने वाले निर्दलीय व बसपा अलग हैं। अब बसपा के इकलौते विधायक के भी कांग्रेस में ही चले जाने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।



स्पीकर चट्ठा ने बताया कि हजकां विधायक छोकर का फैक्स सोमवार को शाम चार बजे से पहले उनके घर पहुंच गया था, जिसमें कहा गया था कि वे कांग्रेस में शामिल होने वाले चार विधायकों के साथ है। किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सकते। मंगलवार को छोकर ने मिलकर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि छोकर मंगलवार से कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि छोकर का पेट खराब हो गया था, इसलिए वे सोमवार को नहीं पहुंच सके। मंगलवार को उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया गया।



अकेले रह गए कुलदीप



2005 में मुख्यमंत्री पद छीन कर एवं अब उनके पांच विधायक छोड़ कर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भजनलाल को फिर बड़ा झटका दिया है। अब कुलदीप बिश्नोई अपनी पार्टी हजकां में अकेले विधायक रह गए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: