Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, November 11, 2009 04:25 [IST]  

danik bhaskarस्टडी सर्किल ने किया अभियान शुरू

Bhaskar News

लुधियाना. गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के 37वें सलाना केंद्रीय समारोह के दौरान पुनर सुरजीती लहर को लांच किया गया। इस दौरान सर्कल इंचार्ज डा. पुशपिंदर सिंह ने बताया कि ये लहर विद्यार्थियों, नौजवानों और देश के अलग अलग वर्गो के लोगों को अपनी विरासत के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए चलाई गई है।



उन्होंने कहा कि चाहे स्टडी सर्कल पिछले 37 वर्षो से इस लहर को चला रहा है, लेकिन इस वर्ष इस पर मुख्य रूप से काम किया जाएगा। चीफ सचिव इंदरपाल सिंह ने कहा कि लहर अकाल तख्त साहिब, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,, सिख फैडरेशन, गुरमुखी क्लब, स्मूह सिख मशीनरी कालेज, सामाजिक, धार्मिक और विद्यक संस्थानों के सहयोग से चलाई जाएगी।



उन्होंने दावा किया किया कि यह लहर धर्म और किरदार की क्रांती के लिए एक अच्छा कदम साबित होगी। कार्ज योजना के सचिव सतनाम सिंह सल्लोपुरी ने बताया कि इस कंपेन के तहत केसो की संभाल, नशों की रोकथाम, भ्रूण हत्या, पंजाबी सभ्याचार की संभाल के प्रति जागरुकता के प्रोजेक्ट चलाए जाएगें।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: