आपके सवालः रिलायंस, पैनेशिया, इंडियाबुल्स रियल...
पाठकों के सवालों पर एम बी सिंह के जवाब।
विकास कुमार, पटनाः क्या अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर खरीदना चाहिए? छोटी अवधि के लिए इस शेयर में क्या नजरिया है?
उत्तरः रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी कमजोर है और इसमें 2100-2125 पर बाधा है। अदालती फैसले के बाद इसकी चाल के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। हालाँकि यह ऐसा शेयर है जिसे हर गिरावट पर खरीदना चाहिए।
विम्मी जैनः मेरे पास पैनेशिया बायोटेक के 300 शेयर 142 रुपये के भाव पर हैं। इसका अगला लक्ष्य क्या हो सकता है?
उत्तरः छोटी अवधि में इसमें 150-160 रुपये का भाव दिख सकता है।
हीरेन चटर्जीः मेरे पास 281 रुपये के भाव पर इंडियाबुल्स रियल के 100 शेयर हैं? इन्हें रखूँ या बेच दूँ?
उत्तरः यह शेयर कमजोर लग रहा है। आपको किसी तेजी पर इससे निकलने की बात सोचनी चाहिए। इसमें 215-220 रुपये पर घाटा काटने का स्तर तय कर लें।
मोहित शर्माः मेरे पास 56 रुपये के भाव पर नार्थगेट टेक्नोलॉजी के शेयर हैं। इस शेयर में मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तरः इस शेयर में अब कोई चाल नहीं दिख रही है। यह 800 रुपये से लुढ़कर 27 रुपये तक गिर गया। हर तेजी में इसमें बिकवाली दिखती है। आपको भी वही करना चाहिए जो बाजार कर रहा है।
अभिनव पांडेः मेरे पास 5825 रुपये के भाव पर एमआरएफ पर्चेजिंग के 100 शेयर हैं। इस शेयर में क्या करना चाहिए?
उत्तरः यह शेयर 1500 रुपये से चलकर 6500 रुपये तक गया। इसमें मुनाफावसूली बेहतर रहेगी।
सतीश चंद्र, दिल्लीः मेरे पास 3.35 रुपये पर बिरला पावर के 500 शेयर हैं। मेरी निवेश अवधि लंबे समय की है। क्या करना चाहिए?
उत्तरः यह शेयर निवेशकों के लिए नहीं है। आप चाहें तो 2.40 रुपये पर घाटा काटने का स्तर तय करके इसे रखे रहें।
(स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
एम बी सिंह टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया के सीईओ हैं।
शेयर मंथन के पाठक जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए हमें queries@sharemanthan.com पर ईमेल भेजें। (© www.ShareManthan.in, 11 नवंबर 2009)










