Wednesday, November 11, 2009 12:11 [IST]  

danik bhaskar2007 विश्वकप की हार एक टीस: सचिन

Agency

sachin tendulkarनई दिल्ली. सचिन तेंडुलकर ने 2007 क्रिकेट विश्वकप में हार को अपने पेशेवर करियर का सबसे खराब लम्हा करार दिया और इसके लिए बल्लेबाजी क्रम में चूक को जिम्मेदार ठहराया।



वेस्टइंडीज में आयोजित इस टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में भी भारत जगह नहीं बना पाया था और बांग्लादेश व श्रीलंका के हाथों शिकस्त के बाद पहले दौर से ही बाहर हो गया था। तेंडुलकर ने ग्रेग चैपल के बारे में कुछ नहीं कहा और जोर दिया कि वे ड्रेसिंग रूम की बातों का खुलासा नहीं करेंगे।



तेंडुलकर ने इस स्पर्धा में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और रोबिन उथप्पा को उनके ऊपर भेजा गया था। उन्होंने कहा मुझे लगता है हमारा बल्लेबाजी क्रम सही नहीं था। तेंडुलकर ने कहा बेशक टीम के हारने पर पीड़ा होती है लेकिन 2007 विश्वकप में हारना अधिक निराशाजनक था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: