कांग्रेस ने उप्र में शुरू की ताकत बढ़ाने की कवायद
लखनऊ. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत को संगठन की मजबूती की बुनियाद बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत करने के लिए गुरूवार को दो युवा केन्द्रीय मंत्रियों के साथ युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उप्र के दौरे पर आ रहेंहै। गुरूवार को युवक कांग्रेस मध्य उप्र के 24 जिलों में सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी।
संभावना है कि महासचिव राहुल गांधी 24 नवंबर को उप्र का दौरा करेंगें। इस दौरान राहुल हेलिकाप्टर से कई जिलों में सदस्यता अभियान की प्रगति व तौर तरीके का जायजा लेगें। पार्टी मिशन 2012 के अपने एजेंडे में यूथ कांग्रेस को गतिदेने में लगी है।
मंगलवार को उप्र के उपचुनाव मंे कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया और गुरूवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री सचिन पायलट और अरूण यादव उप्र के लखनऊ और अलीगढ़ में यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगें। गुरूवार को ही युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर कानपुर में महासचिव वीरेंद्र सिंह राठौर सीतापुर में और सचिव विकास उपाध्याय फैजाबाद में सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगें।
युवक कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। मध्य उप्र में पांच मंडलों के 24 जिले शामिल है। सदस्यता अभियान के लिए 15 रूपये की फीस है। बोगस सदस्यता से बचने के लिए फार्म के साथ पते और उम्र का प्रमाण पत्र भी रहेगा।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों फिरोजाबाद उपचुनाव की सभा में कहा था कि 2012 में उप्र की तकदीर युवा ही बदलेगा। पाटी ने युवाओं को आगे लाने के लिए ठोस पहल शुरू की है। याद रहे राहुल ने इसके पहले पंजाब व गुजरात युवक कांग्रेस के चुनाव करायें है। उपचुनाव के परिणामों के ठीक बाद शुरू हो रहे उप्र युवक कांग्रेस के चुनाव पार्टी के लिए काफी अहम साबित होने जा रहें है।
उप्र युवक कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को ताकत देगा। उन्होने कहा कि उप्र में राजनीतिक दलों ने युवाओं की राजनीति को भटकाने का काम किया था राहुल गांधी की नेतृत्व में वह पटरी में आने जा रहा है।










