समूचा इंदौर वेबसाइट पर
इंदौर. करीब एक वर्ष की मशक्कत के बाद इन युवाओं ने सिटी आकर्षण, कॉलेज, अस्पताल, होटल, दर्शनीय स्थान, अखबार, कोचिंग और कैम्पस समाचार को वेबसाइट में शामिल किया है। कुछ नया करने के जज्बे के साथ अमित बरफा और तन्मय सासवडकर ने इस वेबसाइट तैयार किया है। इसमें सिटी बस समय सारिणी, एफएम, मनोरंजन, खरीदारी के लिए बाजार की जानकारी भी दी गई है।
इतना ही नहीं सिनेमा, शहर की खबरें, प्रॉपर्टी, बिजनेस, ट्रेवल्स भी साइट पर मौजूद हैं। एसएमएस अलर्ट सुविधा, इंदौर पोल और इंदौर यूथ फोरम भी वेबसाइट पर दी गई है। चैट और गेम्स की भी सुविधा है। शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी के साथ उनके आकर्षक चित्र भी इस वेबसाइट में शामिल किए गए हैं।
गजानन महाराज की भी वेबसाइट - इन युवाओं ने इंदौर के पालीवालनगर स्थित श्री गजानन महाराज मंदिर पर आधारित वेबसाइट gajananmaharajindore.com भी बनाई है। इस साइट पर न केवल मंदिर की जानकारी है बल्कि शेगांव के गजानन महाराज की पोथी के 21 अध्यायों की जानकारी और उनके प्रसंगों के चित्र भी दिए गए हैं। इस साइट पर ऑनलाइन पूजा की भी सुविधा दी गई है।










