Thursday, November 12, 2009 02:09 [IST]  

danik bhaskarयोजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे: रोड्रिग्स

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. समाज का कोई भी व्यक्ति शोषित और पीड़ित न हो और सबका विकास हो इसके लिए यूटी प्रशासन कई योजनाएं चला रहा है। यह बात बुधवार को सेक्टर 25 गवर्नमेंट गल्र्स हाई स्कूल में समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रहे जागरूकता कैंप में होम कम एजूकेशन सेक्रेटरी राम निवास ने कही।



उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से चल रही कई योजनाओं का लाभ उचित समय पर लोगों को मिलेगा। साथ ही राम निवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं का लाभ उचित व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। योजनाओं के लिए लगाए गए जागरूकता कैंप का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक जनरल एसएफ रोड्रिग्स ने किया।



कैम्प में कई लोग ऐसे भी थे जिनको योजनाओं का लाभ आवासीय प्रमाण पत्र न होने की वजह से नहीं मिल पा रहा था। इस तरह के मसलों को यूटी प्रशासक ने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर सम्वर्तक सिंह से तुरंत निपटाने के लिए कहा। इस कैंप में वृद्धा पेंशन योजना, हैंडीकैप्ड योजना, सीनियर सिटीजन के लिए चल रही योजना, ट्रेनिंग प्रोग्राम योजना, छात्रवृति योजना, कम ब्याज दर पर ऋण योजना, नशा मुक्ति योजना, परित्याक्ता महिला के पुनर्वास योजना आदि से संबंधित स्टॉल्स लगाए गए।



योजनाओं के बारे में बताया जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहते थे कैंप में उनके लिए मौके पर ही फॉर्म उपलब्ध थे। वहीं पेंशन का लाभ पाने वालों की मदद करने वाले व्यक्तियों के लिए पटवारी, नोटरी पब्लिक के साथ साथ मुफ्त में टाइपिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: