Thursday, November 12, 2009 02:30 [IST]  

danik bhaskarबीवी के खुलासे से ओम पुरी खफा

भास्कर न्यूज

om puriचंडीगढ़. ख्यात अभिनेता ओम पुरी अपने अंतरंग सेक्स संबंधों को सार्वजनिक कर दिए जाने से पत्नी नंदिता पुरी से नाराज हो गए हैं। नंदिता ने यह सनसनीखेज खुलासे ओम पुरी पर अपनी लिखी बायोग्राफी ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ ओम पुरी’ में किए हैं।

ओम ने इसे किताब के प्रचार के लिए अपनाया ओछा हथकंडा बताया है। यहां फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए ओम ने कहा, ‘मुझे इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि वह मेरी पत्नी है। सोमवार को मैंने उन्हें मुझ पर उनकी लिखी जीवनी के बारे में बोलते हुए सुना। मुझे उनके खुलासों से झटका लगा है। वह इतना गिर सकती हैं। वह मेरे सेक्स संबंधों के बारे में ऐसे बोल रही थीं, मानो वो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियां हों।’

ओम सबसे ज्यादा नाराज इस खुलासे से दिख रहे थे कि उनके 14 वर्ष की आयु में ही उनके घर में काम करने वाली नौकरानी शांति से शारीरिक संबंध थे। साथ ही नंदिता ने ओम के एक और महिला लक्ष्मी के साथ लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते की परतें भी उधेड़कर रख दी हैं। नंदिता के अनुसार ओम के लक्ष्मी से भावनात्मक संबंध भी थे।

आगबबूला हो रहे ओम ने कहा, ‘मेरी पत्नी ने मेरी जिंदगी के एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र हिस्से को सस्ती और चटखारे वाली गॉसिप में बदलकर रख दिया है। हर पति की तरह मैंने अपनी पत्नी नंदिता से यह राज साझा किए थे। अगर उन्हें यह सार्वजनिक ही करना था तो कम से कम उसे मेरे जिंदगी के इन अहम संबंधों को लेकर गरिमा का तो खयाल रखना था। क्या वे यह भूल गईं कि मेरा समाज में कोई स्थान है और मैंने इसे हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। मैं उन्हें केवल सनसनी फैलाने के लिए ऐसा करने की इजाजत नहीं दूंगा।’

ओम ने कहा लक्ष्मी उनकी जिंदगी में सबसे अहम महिला रही है। उन्होंने कहा, ‘इस महिला के बारे में नंदिता इतनी ओछी बातें कर रही हैं, उसने मुझे और मेरे भाई के अनाथ बच्चों को पाला पोसा।’ ओम ने कहा कि एक अन्य महिला अपराजिता कृष्णा भी मेरी जीवनी लिख रही थीं, लेकिन जब नंदिता ने ऐसी इच्छा जताई तो मैं उन्हें इनकार न कर सका। आखिर वह मेरी पत्नी हैं, लेकिन लगता है कि वह भूल गईं कि वह कौन हैं। उन्होंने इस बात की भी शिकायत की कि नंदिता ने उन्हें मैन्युस्क्रिप्ट तक देखने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी को तमाशा बना देने वाली नंदिता को मैं कभी माफ नहीं करुंगा।

  share
विचार:

satish jindal

Thursday, 12th Nov 2009, 22:35
ish ko sach ka samama kahte hai.bhoti surat wala he badmaash nikla.ghar ka bhedi ke badnaam kar diya.you hey great baby.keep undressing him.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: