Thursday, November 12, 2009 08:18 [IST]  

danik bhaskarआपके सवालः केपीआईटी कमिंस, एनएचपीसी, फोर्टिस हेल्थकेयर...

ShareManthan.in

rakeshbansalपाठकों के सवालों पर राकेश बंसल के जवाब।

रघुनंदन सोनीगरः मैंने फरवरी 2008 में केपीआईटी कमिंस इन्फोसिस्टम्स के 100 शेयर 158 रुपये के भाव पर खरीदे थे। इस समय क्या करना चाहिए? साथ ही मुझे लंबी अवधि के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करना है। इसके लिए कौन सा शेयर चुनें?

(केपीआईटीः मौजूदा भाव 97.20 रु. +1.2%, 52 हफ्ते का ऊँचा 102.30 नीचा 20.00)

उत्तरः इस शेयर का रुझान अभी ऊपर का ही लग रहा है। इसे 115 पर बाधा मिल रही है। यह स्तर पार होने के बाद अगली बाधा 138 पर होगी। अगर बाजार में गिरावट आने पर यह शेयर 80-85 के स्तर तक आये तो कुछ खरीदारी करके अपना औसत भाव घटा लें। इसके बाद की किसी बढ़त में 140 के आसपास निकलने की सोचें। जहाँ तक नये निवेश की बात है, अभी एलएंडटी और टीसीएस से मुझे अच्छी उम्मीद है। अगले डेढ़-दो महीनों में इनमें 10-15% की बढ़त मिल सकती है। लेकिन लंबी अवधि के निवेश के लिए बाजार में कुछ गिरावट आने का इंतजार कर लें। इस बाजार में अभी एक चाल दिख रही है और उसी का कारोबारी फायदा उठाना चाहिए।

शैलेंद्र सिंह, जयपुरः मेरे पास एनएचपीसी के 300 शेयर 33.30 रुपये के भाव पर हैं। इसका भविष्य कैसा लग रहा है?

(एनएचपीसीः मौजूदा भाव 32.40 रु. -0.46%, 52 हफ्ते का ऊँचा 39.75 नीचा 29.85)

उत्तरः इसमें बने रहने की सलाह होगी। याद रखें कि आरईसी भी इसी तरह काफी समय तक इश्यू भाव से नीचे रहा था, लेकिन अब उसकी स्थिति काफी बेहतर हो गयी है। पीएसयू शेयरों की स्थिति सँभल रही है। एनएचपीसी में ऐसा लगता है कि तलहटी (बॉटम) बन चुकी है। इसमें अगले 2 महीने में 40 रुपये का भाव दिख सकता है।

मोहित शर्माः मैंने विशाल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज के 1000 शेयर 15 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। मेरी निवेश अवधि 8-10 महीने तक की है, क्या करना चाहिए?

(विशाल इन्फॉर्मेशनः मौजूदा भाव 12.89 रु. -0.54%, 52 हफ्ते का ऊँचा 45.49 नीचा 11.50)

उत्तरः इस शेयर में साफ तौर पर नीचे का रुझान है। यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के आसपास है। इसकी लिस्टिंग 13 रुपये के आसपास की थी और अब यह उसके भी नीचे है। इसकी तलहटी कहाँ बनेगी यह कहना मुश्किल है। तेज बाजार में नीचे चल रहे इस शेयर में बने रहने का कोई फायदा नहीं है। आप किसी भी उछाल पर इससे निकल जायें।

राजीव कुमारः मेरे पास फोर्टिस हेल्थकेयर के 200 शेयर 114.50 रुपये के भाव पर हैं। इसे रखे रहें या बेच दें?

(फोर्टिस हेल्थकेयरः मौजूदा भाव 105.10 रु. +1.01%, 52 हफ्ते का ऊँचा 126.45 नीचा 50.00)

उत्तरः आप फोर्टिस में बने रहें, यह निवेश के लायक शेयर है। इसका कारोबार आगे अच्छा रहने की उम्मीद है, इसके प्रमोटर मजबूत हैं और इसमें आगे चल कर काफी अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। इसे लंबी अवधि के लिए रखें और बाजार में गिरावट पर जमा करते रहें।

अमित अग्रवालः मैंने बुधवार को ही नवंबर सीरीज में निफ्टी का 4900 पुट ऑप्शन 86.50 पर और 5000 कॉल ऑप्शन 87.50 रुपये पर खरीदा है। इसमें क्या करें, जिससे घाटा न हो?(निफ्टी नवंबर 4900 पुटः मौजूदा भाव 57.70, निफ्टी नवंबर 5000 कॉलः 104.35)

उत्तरः आपने इन दोनों सौदों में करीब 165 रुपये दे दिये हैं। जब निफ्टी 5165 के ऊपर जायेगा, तभी आपको फायदा मिलेगा। इतना पैसा लगाने के बाद भी आपको अगर फायदा मिला तो वह सीमित ही होगा। इसलिए यह फायदे का सौदा नहीं है। इससे निकल जाना ही अच्छा रहेगा।

अरविंद लखोटियाः मेरे पास फेडरल बैंक के 100 शेयर 250 रुपये के भाव पर हैं। इसमें कैसी रणनीति रखनी चाहिए?

(फेडरल बैंकः मौजूदा भाव 238.15 रु. +1.73%, 52 हफ्ते का ऊँचा 270.00 नीचा 110.50)

उत्तरः आपको फेडरल बैंक में बने रहना चाहिए। ऐसा लगता है कि आखिरकार यह बैंक कभी-न-कभी बिकेगा ही और इसके प्रमोटर बदलेंगे। इस बात को ध्यान में रख कर आप इसमें बने रह सकते हैं। फिलहाल बैंकिंग क्षेत्र में अच्छी तेजी भी है। इस शेयर को 210 रुपये के स्तर पर अच्छा सहारा मिल रहा है। अगर यह उस स्तर के पास आये तो और खरीदारी कर सकते हैं। इसे ऊपर 270 के स्तर पर बाधा मिल रही है। अगर यह बाधा पार हो गयी तो यह ऊपर 325 तक जा सकता है।

(स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

राकेश बंसल न्यू एज वेल्थ मैनेजमेंट के सीईओ हैं।

शेयर मंथन के पाठक जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए हमें queries@sharemanthan.com पर ईमेल भेजें। (© www.ShareManthan.in, 12 नवंबर 2009)



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: