बिग बॉस: मलिका-ए-अदिती !!!
इस हफ्ते के लिए घरवालों को मिला एक नया काम, अदिती गोवारिकर बनी हैं मलिका और उनके इशारों पर काम करेंगे बाकी घरवाले और करेंगे मलिका का मनोरंजन। टास्क के अनुसार अदिती काफी लकी हैं, वह घरवालों की सेवा और एंटरटेंमेंट से भले ही खुश हो या न हो, इस बात पर ही निर्भर करेगा की घरवालों को बड़ा सारा बजट मिलता है कि नहीं।
इस टॉस्क के दौरान क्लॉडिया औऱ विनोद चाय के दौरान अदिती की सेवा कर रहे हैं, बख्तियार और प्रवेश शेफ हैं हालांकि बाकी घरवाले खाना बनाने में उनकी मदद करते हैं। अदिती की बेस्ट फ्रेंड शमिता उनकी केयरटेकर हैं और दोनों ज्यादातर समय दोनों मिलकर बाकी लोगों की बुराई करती रहती हैं।
घर के नए जेलर राजू श्रीवास्तव घरवालों का अपनी कॉमडी से मनोरंजन करते हैं। अब घर के लोगों की आदत बन गया है एक दूसरे की बुराई करना और शायद सभी को इसकी आदत हो गई है। अभी अभी घर में आए प्रवेश भी इसी का शिकार हुए हैं, क्लॉडिया के साथ इश्क फरमाने को लेकर उनकी घर में बुराई होने लगी है।










