Friday, November 13, 2009 02:41 [IST]  

danik bhaskarस्वाइन फ्लू: 9 की पुष्टि, पेक हफ्ते के लिए बंद

भास्कर न्यूज

swineflu_310चंडीगढ़. अब तक शहर में स्कूल-कॉलेज के 24 विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि से स्कूल और कॉलेज प्रबंधन सकते में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को लिए गए 14 सैंपल की वीरवार को आई रिपोर्ट में 9 को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

इनमें पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के पांच छात्र शामिल हैं। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने इसके बाद पेक को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला वीरवार शाम हुई पेक मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। पेक में इलेक्ट्रॉनिकस के एक विद्यार्थी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद दूसरे छात्र और कर्मचारी छुट्टी की मांग कर रहे थे।

वहीं, सेंट एन्स स्कूल सेक्टर-32 की चौथी क्लास के छात्र को स्वाइन फ्लू की पुष्टि काद स्कूल एलकेजी से चौथी तक बंद कर दिया गया है। यह क्लास सोमवार को लगेंगी। डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 के छात्र और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर—21 के 11वीं के एक छात्र को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: