थाने का घेराव कर दिया धरना
पाली. सादड़ी के पास प्राचीन माता महाकाली मंदिर की चोरी का राजफाश नहीं होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को पुलिस थाने का करीब तीन घंटे तक घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। थाने के सामने धरना देकर उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे बाली वृत के एएसपी सुरेश पंडया व सीओ मोहनलाल खिन्नीवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। काफी समझाइश के बाद लोग शांत हुए।
गत 14 अक्टूबर की रात को बाहर की सादड़ी में स्थित माता महाकाली मंदिर से चोर सोने—चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुरा कर ले गए। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। तीन दिन से लोग थाने के पास धरना देकर बैठे हुए थे। गुरुवार को सादड़ी कस्बे समेत आसपास से लोग मंदिर परिसर में जमा हुए और वहां से जुलूस के रुप में दिन मंे मुख्या मार्गों से होते हुए पुलिस थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए।
कांग्रेस नेता जयसिहं राजपुरोहत, सादड़ी पालिका अध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पुरी गोस्वामी, काग्रेस नेता ओमप्रकाश बोहरा, मंगल बोहरा, पार्षद राकेश मेवाड़ा, ताराचंद हिंगड भाजपा नेता विनोदपालसिंह ने संबोधित करते हुए चोरी का राजफाश नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। इस घटना के विरोध में करीब तीन घंटे तक लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।










