सिजनेबल मिठाई से महकने लगा बाजार
पाली. सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर में सिजने बल मिठाइयों से बाजार महकने लगा है। फीणी की बहार छा गई है तो गुंदगिरी तथा अन्य खाद्य पदार्थो से बनने वाली मिठाइयां भी नागरिकों की पसंद बनने लगी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार मंहगाई के कारण मिठाई के दामों में बढ़ोत्तरी होने के बाद भी लोगों का इन मिठाइयों के प्रति रूझान बरकरार है।
इन मिठाइयां का क्रेज अधिक : सर्दी में पालीवासी गूंदगिरी के लड्डू, गुंदपाक के लड्ड्रू गाजर का हलवा, मेथी के लड्डू, फीकी फीणी जैसे लजीज मिठाइयां खाना ज्यादा पसंद करते है। शहर की लगभग हर मिठाई की दुकान में सफेद तथा केसरयुक्त फीण से सजे हुए थाल नजर आ रहे है।
महानगरों तक है पाली की मिठाई का क्रेज
पाली में बनने वाली मिठाइयों का मार्केट केवल पाली शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों समेत महानगरों में भी है। पाली से अकेले सौ से अधिक किलो मिठाई मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू तथा अन्य शहरों में जा रही है।
राजस्थान के बाहर भी फैली है खुशबू : शहर में बनने वाली मिठाईयों का क्रेज राजस्थान के बाहर मुंबई, बैंगलोर, चैन्नई, हैरदाबाद आदि जगहों पर रहने वाले मारवाड़ी परिवारों में भी खूब क्रेज है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही आर्डर देकर यहां से मिठाईयां मंगवाते है। क्योंकि कुछ पाली में बनने वाली कुछ मिठाईयां ऐसी है तो बाहर मुंबई, बैंगलोर, चैन्नई में नहीं बनती।










