Friday, November 13, 2009 11:19 [IST]  

danik bhaskarक्रिकेट के कोहिनूर हैं सचिन

एजेंसी

sachiनई दिल्ली। पन्द्रह नवम्बर को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष का लम्बा सफर पूरा करने जा रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने जब पाकिस्तान के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट खेला था तो उनकी उम्र मात्र 16 साल 205 दिन थी।

सोलह साल की उम्र आमतौर पर किशोरों के खेलने कूदने की उम्र होती है लेकिन सचिन इतनी छोटी उम्र में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ अपना टेस्ट कैरियर शुरू कर रहे थे जो 20 वर्ष का लम्बा सफर तय करता हुआ अब 159 टेस्ट और 436 वनडे तक पहुंच गया है। क्रिकेट लेखक प्रो. सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी ने अपनी पुस्तक ‘नम्बर एक कौन? सचिन या लारा’ में लिखा है कि सचिन को राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के समय राज¨सह डूंगरपुर भारतीय क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष थे।

वे सचिन को खेलते हुए देख चुके थे और उनके खेल से इस कदर प्रभावित थे कि उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपने साथी चयनकर्ताओं को सचिन को पाकिस्तान जाने वाली टीम में लेने के लिए मनाएंगे। डूंगरपुर कहते थे ‘ सचिन को देखकर उन्हें ऐसा लगा कि मानो वह कोई अजूबा देख रहे हों। गजब की टाइ¨मग,उम्दा फुटवर्क, तेज नजर और छोटी सी कमसिन उम्र में लाजवाब एकाग्रता और आक्रामक क्षमता।सचिन उस समय 20 वर्ष से कम उम्र में खेलकर अपना टेस्ट जीवन शुरू करने वाले विश्व के 13 वें और भारत के सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी बने थे।

19 तथा 20 वर्ष की उम्र में भारत के लिए टेस्ट खेलने वालों में मुश्ताक अली, सी के नायडू तथा मोहिन्दर अमरनाथ थे जबकि 18-19 वर्ष की उम्र में टेस्ट खेलने वालों में रवि शास्त्री, भागवत चन्द्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन तथा 17-18 वर्ष की उम्र में टेस्ट खेलने वालों में शिवारामाकृष्णन, मनिन्दर सिंह और नरेन्द्र हिरवानी शामिल थे।

पदार्पण में शतक : दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने 1990-91 में पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ गुवाहाटी में 159 रन बनाए थे। सचिन रणजी, दिलीप और ईरानी ट्रॉफी में पदार्पण मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। सचिन ने 1990 में जब ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था तब उनकी उम्र थी 17 साल 112 दिन।

इस तरह वे टेस्ट शतक बनाने वाले कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन के पहले शतक के बाद उनका शतकों का सफर टेस्ट में 42 और वनडे में 45 तक पहुंचे चुका है। उस समय का हीरा आज भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर बन चुका है जिसकी चमक से पूरी दुनिया चकाचौंध है।

पहला शतक 15 साल की उम्र में

टेस्ट कैरियर शुरू करने से पहले सचिन ने रणजी ट्रॉफी में जब अपना पहला शतक बनाया था तब उनकी उम्र 15 साल सात महीने और १७ दिन की थी। यह मैच मुंबई और गुजरात के बीच खेला गया था। जब उन्होंने ईरानी ट्रॉफी में अपना पहला शतक बनाया था तब उनकी थी 16 साल 197 दिन।

संबंधित खबरें

* क्या सचिन को अब रिटायर हो जाना चाहिए...?
* अभी भी नर्वस हो जाता हूं: सचिन
* ऑस्ट्रलियाई पीएम का सचिन को सलाम
* 2007 विश्वकप की हार एक टीस: सचिन
* कीर्तिमानों के पहाड़ पर बैठे सचिन
* प्रभाष जोशी के निधन से तेंदुलकर स्तब्ध
* देश के लिए खेलने का जुनून है लंबे कॅरियर का राज : सचिन
* सचिन सत्रह हजारी का 45वां शतक..


  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: