Friday, November 13, 2009 13:04 [IST]  

danik bhaskarनौ की जान लेकर गया ‘फयान’

भास्कर नेटवर्क/एजे

मुंबईअरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘फयान’ के कारण महाराष्ट्र में हुए विभिन्न हादसों में बुधवार को नौ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर कोंकण में पड़ा है। उधर, गोवा तट के पास अरब सागर में दो ट्रालर डूब गए और चालक दल के 39 सदस्यों के साथ आठ अन्य लापता हैं।



चक्रवाती तूफान के असर की वजह से जहां राजस्थान और मध्यप्रदेश में मध्यम से जोरदार बारिश हुई, वहीं हिमाचल प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। इस बारिश को रबी की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है।



महाराष्ट्र के अधिकारियों के मुताबिक, औरंगाबाद की कन्नड तहसील में बारिश के कारण दीवार गिरने से मध्यप्रदेश के दो मजदूरों शुका सेनानी और लालसिंह सेनानी की मौत हो गई। दोनों एक मिल में काम करते थे। इसके अलावा नांदेड़ में दो और रत्नागिरी में पांच लोगों की विभिन्न वर्षाजन्य हादसों में मौत हुई है। तेज हवा और बारिश के कारण कई झोपड़ियां ढह र्गई, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।



गोवा में मत्स्य विभाग के निदेशक एससी वेरेनेकर ने बताया कि अरब सागर में डूबे दोनों ट्रालरों में सवार 29 लोगों में से छह को बचा लिया गया है। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।



अभी भी ५क् से अधिक मछुआरों की नौकाएं लापता



चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर कोंकण में पड़ा है। बुधवार को रत्नागिरी जिले में १क्क्, सिंधुदुर्ग जिले में ३५ और ठाणो के वसई-पालघर इलाके से ६क् मधुआरों की नौकाएं लापता हुई थी। सूत्रों के अनुसार इनमें से कुछ नौकाएं तो बरामद हो गई हैं, परंतु अभी भी ५क् से अधिक मछुआरों की नौकाओं का कोई अता-पता नहीं है। इन नौकाएं के साथ कुछ मछुआरों के भी लापता होने की खबर है। राज्य सरकार फिलहाल लापता मधुआरों की सही संख्या पता लगाने में जुटी हुई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार अकेले कोंकण विभाग में चक्रवाती तूफान से मरने वालों की संख्या ७ के आसपास है। इसी तरह पश्चिम महाराष्ट्र के सातारा जिले में अब तक २१ लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।



उत्तर-महाराष्ट्र के नासिक जिले में अंगूर उत्पादक किसानों को बेमौसम बारिश से लाखों रुपयों का फटका लगा है। एक अनुमान के अनुसार यहां के एक लाख एकड़ में अंगुर के बाग लगाए जाते हैं, जिसमें से २५ प्रतिशत उत्पादन का नुकसान हुआ है।



प्रभावितों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा



चक्रवाती तूफान ‘फयान’ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को मंत्रालय में एक विशेष बैठक बुलाई और राज्यभर में चक्रवाती तूफान व बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान की समीक्षा की। इस बैठक के बाद उन्होंने चक्रवाती तूफान ‘फयान’ के कारण जान गंवाने वालों के लिए एक लाख और जख्मी लोगों के लिए ५क् हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चव्हाण ने इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को बेमौसम बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट तैयार करने को कहा है, ताकि प्रभावित किसानों के लिए उसके आधार पर आर्थिक मदद का विशेष पैकेज घोषित किया जा सके। गौरतलब है कि इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री छगन भुजबल और राजस्व एवं पुनवर्सन मंत्री नारायण राणो भी उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: