Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, November 13, 2009 15:27 [IST]  

danik bhaskarअपनी डेट को ऐसे बनायें परफेक्ट डेट...

Agency

dateअगर आप चाहते हैं कि आपकी डेट एक परफेक्ट डेट बने तो हो जाइये तैयार क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपना कर आप भी अपनी डेट को एक यादगार लम्हा बना सकते हैं |



डेट से पहले की तैयारी - अपने इस लम्हे को यादगार बनाने के लिये डेट से कुछ दिनों पहले अपनी प्रेमिका को प्रेम भरे सन्देश देना शुरू कर दें, जिससे उनका रोमांच बरक़रार रहेगा | वहीँ उनकी पसंद और नापसंद का भी विशेष ध्यान रखें जिससे आप के लिये उनके मन मे आकर्षण पैदा होगा |



जगह का चुनाव - एक बार अपनी प्रेमिका की पसंद और नापसंद जानने के बाद आपका दूसरा कदम होगा जगह का चुनाव | याद रहे की जगह न ज्यादा भीड़ भरी हो और न ही बिलकुल शांत, वहीँ जगह का माहौल दिल को छू लेने वाला होना चाहिये| मद्धम रौशनी, मधुर संगीत, अच्छा खाना और कुछ शानदार ड्रिंक्स आपकी डेट को परफेक्ट बनाते हैं |



मौसम का भी रखें ध्यान - अगर आप अपनी डेट के साथ ओपन एयर रेस्तरां मे जाने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रखें - बाहर जाने से पहले एक बार मौसम की पूरी जानकारी ले लें, कहीं बरसात आपकी डेट में खलल न डाल दे|

रखें एटीकट्स का विशेष ख्याल - डेट वाले दिन अपनी प्रेमिका को एक जेंटलमैन की तरह उनके घर से पिक करें इससे आपकी छवि एक सभ्य पुरुष की होगी | वहीँ उन्हें उपहार में फूल दें इससे वह आपसे इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाएँगी |



डेट के वक़्त - याद रखें अपनी प्रेमिका की आँखों में देखें, बात करने की पहल आप कर सकते हैं बस इतना ध्यान रहे की आप उनसे पोलिटिकस, धर्म आदि के सम्बन्ध मे बात ना करें इससे आपके किये कराये पर पानी फिर सकता है | वहीँ उनकी पसंद और नापसंद का भी धयान रखें अपनी मर्जी ना थोपें |



डेट के बाद की औपचारिकताएँ- डेट के बाद आप चाहें तो लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, पर ध्यान रखें अपनी डेट के ज्यादा करीब जाने की कोशिश ना करें खासकर जब तक वो ना चाहें| सबसे बहतर होगा की आप उनके इशारों को समझें बिना उनकी मर्जी के किस ना करें सबसे अच्छा होगा की आप इमोशनल बोन्डिंग बनाने पर ध्यान दें और हाँ जाने से पहले उन्हें एक आप के साथ आने के लिये धन्यवाद जरूर दें और देखें कैसे आपकी डेट बनती है एक परफेक्ट डेट !!!

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: