Friday, November 13, 2009 17:27 [IST]  

danik bhaskarजानिए तेंदुलकर का दूसरा प्यार

Agency

imageनई दिल्ली. दो दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने बीस वर्ष पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से अगाध प्रेम है यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन वह कारों के भी शौकीन हैं इस बात को बहुत कम ही क्रिकेट प्रेमी जानते हैं।

भारतीय टीम में सचिन के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन भी कारों के शौकीन हैं इनके बारे में सभी जानते हैं क्योंकि ये सभी अपनी अपनी कारों के साथ अक्सर सड़कों पर निकल जाते हैं लेकिन सचिन के इस शौक के बारे में लोगों को बहुत कम ही पता है।

सचिन खुद भी कई बार कह चुके हैं कि वह युवा अवस्था से ही कारों के शौकीन हैं। सचिन पहली बार जब इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी टीम यार्कशायर के लिए खेलकर लौटे तो वहां की गई कमाई से उन्होंने अपने लिए मारूति ८क्क् खरीदी। हालांकि वह मारूति ८क्क् कार अब सचिन के गैराज में नहीं है।

सचिन के गैराज में फेरारी-360 की मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू की पोर्श, मर्सिडीज सी-36, 600 एसएल एएमजी तथा फिएट की पालियो जैसी महंगी महंगी कारें हैं।

सचिन सात बार के फामरूला वन चैम्पियन माइकल शूमाकर के जबरदस्त फैन हैं लेकिन जब बात फे रारी फामरूला वन करार खरीदने की आई तो उन्होंने इससे पूरी तरह इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि फामरूलावन स्टाइल की गियरबाक्स वाली कार 360 मेडेना चलाना उन्हें पसंद है।

सचिन इस सदी के शुरू में भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान बर्मिघम में शूमाकर से भी मिल चुके हैं। दोनों ही दिग्गजों ने इसके बाद एक साथ मिलकर फिएट की पालियो को लांच किया। सचिन को इस मौके पर फेरारी की एक कार भेंट की थी।

सचिन ने इस फेरारी कार पर 1.13 करोड़ रूपये के आयात शुल्क की छूट की मांग की थी जबकि कार की कीमत लगभग 70 लाख रूपये थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में सचिन और केंद्रीय खेल तथा वित्त मंत्नालय को नोटिस जारी किया था। सचिन को यह नोटिस मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से भेजा गया था।

इसके बाद उसी वर्ष अगस्त में जब सचिन की मनपसंद फेरारी 360 मेडोनो एयर फ्रांस के विमान से लाई गई तो सचिन की इस कार को वित्त मंत्नालय ने १२क् प्रतिशत की कर में छूट प्रदान की थी।

भारत में क्रिकेटरों को उनके दर्शक सरआंखों पर बिठाकर रखते हैं। जिसकी वजह से ये क्रिकेटर आम इंसानों की तरह हर जगह नहीं आ जा सकते हैं। सचिन इसी समस्या के कारण अपने कार चलाने का शौक दिन में पूरा नहीं कर पाते हैं और इसलिए वह रात को मुंबई की सड़कों पर परिवार के साथ ड्राइ¨वग के लिए निकल पडते हैं।

इन सब चीजों के अलावा लोगों को बहुत कम ही मालूम है कि सचिन को घुड़सवारी का भी शौक है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह इसका आनंद लेने से नहीं चूकते। इसके अलावा जब भी भारतीय टीम डांस पार्टी का आनंद लेती है तो वहां युवराज ¨सह और हरभजन ¨सह का भांगडा ही दिखता है लेकिन सचिन भी एक अच्छे डांसर हैं और संभव है कि टीम के सदस्यों के बीच लोकप्रिय होने का एक बड़ा कारण यह भी हो।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: