Saturday, November 14, 2009 03:29 [IST]  

danik bhaskarमिनी ट्रक टकराया ट्रक से-एक की मौत

Bhaskar News

जबलपुर. सिहोरा चर्च के समीप सुबह लगभग पौने पांच बजे रोड किनारे खड़े ट्रक से एक मिनी ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक, उसकी पत्नी एवं पुत्री को चोटें आई हैं। लड़की के सिर पर चोट अधिक होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



पुलिस के अनुसार सिहोरा चर्च निवासी शैलेन्द्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पास बोरवेल उत्खनन ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीआई 4466 रोड किनारे खड़ा था, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक 20 जीए 3430 के चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी।



हादसे में सड़क पर बैठे जाहल नामक युवक को भी चोटें आईं एवं मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने ट्रक के समीप पहुंचने पर पाया कि मिनी ट्रक का चालक झुकेही निवासी अरविंद पटेल, उसकी पत्नी सोन बाई पटेल तथा पुत्री दीक्षा पटेल तीनों को गंभीर चोटें आईं थीं। लड़की के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिसे मृत अवस्था में क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला गया।



पुलिस द्वारा मौके से वाहन जब्त कर घायलों को उपचार हेतु भेजा गया। प्रकरण में मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। इसी प्रकार सिहोरा मुख्य मार्ग पर खितौला निवासी लाल सिंह को मोटर साइकिल चालक शोभाराम ने टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ, पैर में चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: