Saturday, November 14, 2009 03:30 [IST]  

danik bhaskarकॉलेज बस पर हमला, तोड़फोड़

Bhaskar News

जबलपुर. कोसमघाट तिराहे पर सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ कर कुछ छात्रों के साथ मारपीट की।



पुलिस द्वारा मामले में बलवा का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार हमला कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया। मामला छेड़खानी का बताया जाता है। बरेला पुलिस के अनुसार घटना सुबह लगभग पौने दस बजे हुई।



मारपीट में घायल छात्र नितिन श्रीवास ने बताया कि वह कॉलेज बस से रोज की तरह कोसमघाट स्थित प्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहा था। उसी दौरान रोहित चौरसिया, शेख नवाब व अनुराग शर्मा अपने 15 अन्य साथियों के साथ आया और बस को रोककर पथराव कर दिया।



युवक का आरोप है कि रोहित ने उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर मारपीट की। इस दौरान जब कु छ छात्रों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।



ये था हमले का कारण घायल छात्र ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा पर पेन की स्याही गिर गई थी, जिसके बाद से ही छात्रा का भाई रोहित चौरसिया उस पर छेड़खानी के आरोप लगाकर धमका रहा था। उसी बात की रंजिश को लेकर रोहित ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद काफी देर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।



थाने पहुंचे छात्र घटना के बाद आक्रोशित छात्र शिकायत करने बरेला थाने पहुंच गए। थाना परिसर में उपस्थित छात्रों ने मामले में तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान थाना परिसर में कॉलेज के छात्रों की भीड़ जमा रही।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: