Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 14, 2009 05:04 [IST]  

danik bhaskarट्रेन चालक को युवकों ने पीटा

भास्कर न्यूज

जालंधर छावनी. बांद्रा-जम्मूतवी स्वराज एक्सप्रैस के चालक से हुई मारपीट के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक चहेड़ू में खड़ी रही। कैंट स्टेशन पर ट्रेन चालक राम लाल तथा सहायक प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने लुधियाना में दो युवकों को इंजन के साथ लगते डिब्बे (ब्रेक) में बैठने से रोका था। चहेड़ू में सिग्नल न मिलने पर जब ट्रेन रुकी तो युवक इंजन में घुस गए और चालक से मारपीट की।



जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोनों युवकों के परिजन विवाद को सुलझाने के लिए जीआरपी पर दबाव बनाने में जुटे हुए हैं। अब देखना यह है कि जीआरपी युवकों पर मामला दर्ज करने में सफल होती है या नहीं। वहीं, लुधियाना निवासी युवकों विनीत व संजू का कहना है कि वह अजीतवाल कॉलेज में एलएमएलएम के विद्यार्थी हैं और छुट्टी होने पर बीमार दोस्त को देखने अमृतसर जा रहे थे।



चालक ने ब्रेक में बैठने से मना करने के साथ उनसे अभद्र व्यवहार किया, जिसके चलते विवाद हुआ है। उनके पिता रेलवे कर्मचारी हैं। जीआरपी के सुरिंद्र सिंह यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि मामला रेलवे एक्ट 146 के तहत आरपीएफ को दर्ज करना चाहिए, जबकि आरपीएफ के सतनाम सिंह का कहना है कि ट्रेन चालक ने शिकायतजीआरपी को दी है इसलिए कार्रवाई उन्हें करनी चाहिए। डिवीजन के अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: