Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 14, 2009 05:14 [IST]  

danik bhaskarएसपी ट्रैफिक से उलझा ‘डीएसपी’ का बेटा

भास्कर न्यूज

जालंधर. एपीजे कालेज के निकट ब्लैक फिल्म वाली कार का चालान काटने पर खुद को डीएसपी का बेटा बताने वाले अमीरजादा मौके पर मौजूद एसपी (ट्रैफिक) से उलझ पड़ा। एसपी ने अमीरजादे को आड़े हाथ लिया। कालेज के निकट ब्लैक फिल्म वाली कार पर पंजाब पुलिस वीआईपी पार्किग का स्टीकर लगा हुआ था। मौके पर आए एसपी ने कार को टोचन कर थाने ले जाने के आदेश दिए।



कार को रिकवरी वैन लेकर जाने ही लगी थी कि कार का मालिक आ गया। ट्रैफिक इंचार्ज राजिंदर शर्मा ने जब उससे कार के दस्तावेज मांगे तो वह खुद को डीएसपी का बेटा बताकर उसपर रौब झाड़ने लगा। पुलिस ने मौके पर ही कार की ब्लैक फिल्म उतार कर कार जब्त कर चालान काट अमीरजादे के हाथ में थमा दिया। सूत्र बताते है कि शाम को उक्त युवक थाने पहुंचा और कार की आरसी देकर कार ले गया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: