Saturday, November 14, 2009 06:56 [IST]  

danik bhaskarजांच का जिम्मा सीआईडी को

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. शहर में फर्जी इंस्टीट्यूट चलाकर विद्यार्थियों को जाली सर्टिफिकेट बांटने वाले की तलाश अब चंडीगढ़ पुलिस का स्पेशल क्राइम इन्वेस्टीगेशन सेल करेगा। एसएसपी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बच्चों के करिअर से खिलवाड़ कर रहे इस गिरोह की जांच का जिम्मा डीएसपी सतबीर सिंह को दिया है।



शुक्रवार को पुलिस टीम ने धोखाधड़ी की शिकार हुई दीपिका के पिता से मुलाकात की। पुलिस पंचकूला कॉलेज से दीपिका के दाखिले और उसके जाली सर्टिफिकेट संबंधी जानकारी हासिल करेगी। पुलिस के अनुसार दीपिका को जांच में शामिल करके पुलिस इस रैकेट के मुखिया तक पहुंचेगी।



भास्कर ने खुलासा किया था कि चंडीगढ़, मोहाली, खन्ना और पटियाला में फर्जी इंस्टीटच्यूट संचालक बच्चों को सीधे दसवीं, बारहवीं पास कराने का झांसा देकर दाखिले कर रहे हैं। यह गिरोह बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी, दिल्ली के जाली सर्टिफिकेट देकर बच्चों से पूरे साल की फीस हासिल करता है। बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी, दिल्ली के पास ऐसी 200 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: