Saturday, November 14, 2009 06:59 [IST]  

danik bhaskarसड़क हादसे में एक की मौत

भास्कर न्यूज

पाली. सदर थाना क्षेत्र के निंबली गांव के पास गुरुवार की देर शाम को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया।



पुलिस के अनुसार रोहट थाना क्षेत्र के पिपलिया की ढाणी निवासी पुखराज सरगगरा पुत्र पेमाराम बुधवार की शाम को पाली से मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव जा रहा था। निंबली गांव के पास सामने से मोटरसाइकिल लेकर आ रहे विष्णुदास वैष्णव निवासी इंद्रको की ढाणी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों जनों को लोगों ने बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां पुखराज की मौत हो गई।



घायल ने दम तोड़ा



मंडिया रोड गांधी नगर चौरोह पर गत जुलाई माह में लोडिंग टेंपो की चपेट में घायल हुए मोटरसाइकिल चालक ने उपचार के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मंडिया रोड निवासी हुसैन शाह गत 18 जुलाई,09 को मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। गांधी नगर चौराहे पर लोडिंग टेंपो चालक ने उसे चपेट में ले लिया। चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा था, जिसने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: