Saturday, November 14, 2009 07:01 [IST]  

danik bhaskarतीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित

Bhaskar News

सागर. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित मकरोनिया क्षेत्र की तीन राशन दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने इन दुकानों को निलंबित कर दिया है। इन दुकानों का संचालन रघु नायक प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जा रहा था।



24 अक्टूबर को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की जबलपुर, भोपाल की टीम ने यहां छापा मारा था। छापे में स्टाक से ज्यादा केरोसिन और शकर पाई गई। इस मामले में कैंट थाने में पांच लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।



जिला प्रशासन ने उपभोक्ता भंडार में अनियमितताएं पाए जाने पर ग्राम पंचायत मकरोनिया, बम्होरी और बड़तूमा की राशन दुकानों को निलंबित कर दिया है।
सागर एसडीओ ने बताया कि इन गांवों के लोगों को राशन सामग्री का वितरण समय पर होता रहे।



नई व्यवस्था के तहत इन दुकानों को सेवा सहकारी समिति सेमराबाग से अटैच कर दिया है। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने लीड समिति के रिकार्ड की जांच में पाया कि स्टाक रजिस्टर में कार्रवाई दिनांक तक स्टाक की एंट्री नहीं मिली।



केरोसिन घोषित स्टाक से 3260 लीटर अधिक मिला, शकर 22. 88 क्विंटल, गेहूं 105. 11 क्विंटल और चावल का स्टाक 5.42 क्विंटल ज्यादा मिला था। लीड समिति के वाहनों में भी नीले रंग का केरोसिन का उपयोग किया जा रहा था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: