20 मोबाइल डिस्पेंसरी शुरू होंगी
चंडीगढ़. पंजाब में 20 मोबाइल वैटरनरी डिस्पेंसरीज शुरू की जाएंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बारे फैसला लिया गया। इसके लिए किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. जीएस कालकट की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव को कम के कम 100 वेटरनरी डॉक्टर तुरंत भर्ती करने के आदेश भी दिए हैं।
पंजाब सरकार सिख विचारधारा की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करने के लिए जल्द ही गुरदासपुर जिले के काहनूवान में छोटा घल्लूघारा के शहीदों और संगरूर के रोहिड़ा घल्लूघारा के शहीदों की याद में स्मारक बनवाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट मोशे सैफदी को इन स्थानों का दौरा करने के लिए कहा है।










