Saturday, November 14, 2009 07:06 [IST]  

danik bhaskarनहीं माने कैदी भूख हड़ताल जारी

भास्कर न्यूज

dजैतारण. यहां उप कारागृह में बंदियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। जेल प्रशासन की काफी समझाइश के बाद भी बंदी नहीं माने। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने मेडिकल टीम से बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बंदियों का आरोप है कि वकीलों के आंदोलन के कारण दो माह से उनकी अदालत में पैरवी नहीं हो रही है।



उधर, वकीलों का आंदोलन शुक्रवार को 68 वें दिन भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार जैतारण में वकील मंडल के आह्वान पर वकील करीब दो माह से ज्यादा समय से आंदोलन पर है। वकीलों के आंदोलन के कारण छोटे—मोटे अपराध में जेल में बंद आरोपियों की जमानत भी नहीं हो रही है।



इससे परेशान होकर गुरुवार से जैतारण उप जेल में बंदियों से भूख हड़ताल कर दी। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम के आदेश पर जेल प्रशासन ने शुक्रवार को भी बंदियों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वे अदालत में उनके मामलों की वकीलों से सुनवाई की मांग पर अड़े रहे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: