Saturday, November 14, 2009 07:19 [IST]  

danik bhaskarमेरिट सूची चस्पा किए बिना भेजे जाने लगे इंटरव्यू कॉल

Bhaskar News

सागर. सागर मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के लिए विज्ञापित किए गए 12 पदों पर चयन प्रक्रिया बिना मेरिट सूची के खुलासा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जिसके चलते इन पदों के लिए दावेदार कतिपय आवेदकों ने आपत्ति ली है। आवेदकों का कहना है कि शासन के नियमानुसार प्रत्येक पद पर 12-12 अभ्यर्थियों की मेरिट आधार पर सूची बनती है जिसे कॉलेज के सूचना पटल पर चस्पा किया जाना चाहिए।



इसकी मदद से आवेदन करने वाले उन सभी अभ्यथिर्यों को जानकारी हो जाती है कि इंटरव्यू प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी की तकनीकी या गैर तकनीकी योग्यता क्या है।



सागर मेडिकल कॉलेज में सितंबर में भृत्य के 4 एवं चौकीदार के 8 पदों के लिए पद विज्ञापित किए गए थे। जिसके जवाब में कॉलेज प्रबंधन को करीब 3500 से अधिक आवेदन मिले हैं।



पथरिया जाट से आए एक अभ्यर्थी मनोज रजक का कहना है कि उनके एक साथी को इंटरव्यू काल मिला है। जबकि उसकी योग्यता मेरी जानकारी के मुताबिक मुझसे कम है।



अगर कॉलेज प्रबंधन सार्वजनिक तौर पर मेरिट लिस्ट चस्पा करता है तो उसे कम से कम यह जानकारी तो मिल जाएगी कि अमुख अभ्यर्थी को किस आधार पर इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी तरह की शिकायत खुरई से आए रमेश कोरी, शाहगढ़ के मुन्ना लोधी, सुरखी के अमित अहिरवार ने भी की।



दलालों से बचाने नहीं लगाई लिस्ट मेरिट लिस्ट चस्पा किए जाने से उसमें सम्मिलित अभ्यर्थियों को बहकाने के लिए दलाल सक्रिय हो जाते हैं। इससे चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आने लगती है। फिर भी अन्य अभ्यर्थियों की जिज्ञासा शांत करने लिए मेरिट सूची जल्द से जल्द कॉलेज के सूचना पटल पर चस्पा कर दी जाएगी।
डॉ. एससी तिवारी, डीन

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: