अब दसवीं में गणित, विज्ञान, पंजाबी, अंग्रेजी पास करना जरूरी
चंडीगढ़. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत मैट्रिक की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अगले सत्र से पंजाबी, अंग्रेजी, गणित व साइंस विषय पास करने जरूरी होंगे। इनमें से किसी भी विषय में फेल विद्यार्थी फेल गिना जाएगा। इससे पहले पंजाबी के अलावा अन्य किसी तीन विषय में पास होना जरूरी था।
विभाग ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने 10वीं तक हिंदी पढ़ाई लाजिमी करने का फैसला किया है। केंद्र द्वारा राइट टू एजूकेशन बिल पास किए जाने के बावजूद भविष्य में मैट्रिक की परीक्षा बोर्ड ही लेगा। 12वीं में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने का फैसला भी किया गया है।



