युवक ने केरोसिन छिड़ककर जान दी
Bhaskar New
ऋषभदेव. थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार को एक युवक ने केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि बांरा लखमातफलां निवासी मोहन (35) पुत्र थावरा मीणा ने अपने मकान में शरीर पर केरोसीन छिड़क लिया।
सूचना पर सैकंड थानाधिकारी किरेंद्रसिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
shopping










