Saturday, November 14, 2009 08:27 [IST]  

danik bhaskarमावली प्लेटफार्म पर मेल एक्सप्रेस भी रुक सकेगी

भास्कर न्यूज

मावली. स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अब मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी खड़ी हो पाएगी। इसके लिए प्लेटफार्म के एक्सटेंसन (विस्तार) का काम अंतिम चरण में चल रहा है।



जानकारी के अनुसार कस्बे के तीन प्लेटफार्मो के विस्तार पर करीब चालीस लाख रुपए खर्च होंगे। इस राशि से तीनों प्लेटफार्म 550 मीटर के बनाए जा रहे हैं। एक नंबर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। उदयपुर—चित्तौड़गढ़ रेलखंड के आमान परिवर्तन के दौरान यह प्लेटफार्म सवा सौ मीटर लंबा ही हो पाया था।



इस पर डब्ल्यूबीएम के भराव के पश्चात अब डामरीकरण होना है। प्लेटफार्म संख्या दो तथा तीन की लंबाई वर्तमान में 380 मीटर है। इस कारण वर्तमान में इन पर 16 से 17 कोच वाली गाड़ियां ही ठहर पाती है। अतिरिक्त कोच प्लेटफार्म से बाहर निकल जाते हैं। इनकी लंबाई बढ़ाने के लिए स्टेशन पर उदयपुर की ओर स्थित आरपीएफ चौकी की बिल्डिंग भी तोड़ी गई है।



चौकी के लिए दूसरी बिल्डिंग की व्यवस्था की है। तीनों प्लेटफार्मो की लंबाई बढ़ने के बाद स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस सहित 24 कोच वाली गाड़ियां भी खड़ी रह पाएगी। उदयपुर सिटी स्टेशन के बाद चित्तौड़गढ़ से पहले पर्याप्त विस्तार वाले स्टेशनों की श्रेणी में मावली स्टेशन भी जुड़ जाएगा।



महिलाओं, बुजुर्गो को निजात मिलेगी
मावली स्टेशन के प्लेटफार्म 24 कोच वाली गाड़ियों के ठहराव क्षमता में बदलने से महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गो को खासा लाभ मिलेगा। वर्तमान में कम कोच वाली क्षमता के प्लेटफार्मो से ज्यादा कोच वाली गाड़ियां प्लेटफार्म से बाहर तक खड़ी रहती है।



17 से ज्यादा कोच वाली गाड़ियों में उदयपुर—ग्वालियर, मेवाड़ एक्सप्रेस तथा सियालदाह शामिल है। तीनों का ही मावली में एक से डेढ़ मिनट का ठहराव होता है। स्थानीय स्टेशन से तीनों गाड़ियों के लोकल कोच में यात्रा करने वालों संख्या भी ज्यादा होती है।



प्लेटफार्म छोटे होने से ट्रेनों के लोकल कोच प्लेटफार्म से बाहर तक खड़े रहते हैं। इस स्थिति में यात्रियों को कंकरीट में दौड़ते हुए गाड़ियों में चढ़ना पड़ रहा है जो खतरनाक होने के साथ मुश्किल भी होता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: