Saturday, November 14, 2009 08:34 [IST]  

danik bhaskarपुलिस कंट्रोल रूम से 6 मोबाइल चोरी

Bhaskar News

उदयपुर. उदयपुर पुलिस कंट्रोल से सिपाहियों के मोबाइल चोरी हो रहे है। अब तक छह कीमती मोबाइल चोरी हो चुके हैं। इससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है।
ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों का मानना है कि इसमें किसी जानकार का ही हाथ है।



चोर का पता लगाने के लिए पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं, लेकिन मोबाइल चोरी करने वाला शातिर किसी को भनक तक नहीं लगने दे रहा है। सिपाहियों की ओर से धानमंडी थाने में मोबाइल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



108 कर्मचारी का मोबाइल चोरी 108 एंबुलेंस पर तैनात एक नर्सिगकर्मी पिछले दिनों कंट्रोल रूम परिसर में स्थित बाथरूम में गया, तभी उसका मोबाइल चोरी हो गया।



इनका कहना है कंट्रोल रूम से मोबाइल खोने की रिपोर्ट सिपाहियों ने दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में चोरी का पता चलने पर गिरफ्तारी और बरामदगी की जाएगी।
बंशीलाल, धानमंडी थाना प्रभारी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: