Saturday, November 14, 2009 08:36 [IST]  

danik bhaskarपर्यटन में नम्बर 1 उदयपुर

एजेंसी

नई दिल्ली. अपने ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर राजस्थान ने पसंदीदा पर्यटन स्थल के मामले में केरल और आगरा के ताजमहल को भी पीछे छोड़ दिया है। उदयपुर केनम्बर 1 शहर घोषित होने के बाद राजस्थान की आगरा के ऊपर बढ़त पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।



दुनिया के प्रसिद्ध 133 स्थलों में राजस्थान को 19वां स्थान मिला है। इस सर्वे को नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी सेंटर ने किया है। इसमें लोगों से उनकी पसंदीदा जगह चुनने को कहा गया। इस सर्वे में राजस्थान को 19वां और केरल को 23वां स्थान मिला है। वहीं दुनिया के सात आश्चर्यो में शामिल ताजमहल और फतेहपुर सीकरी को संयुक्त रूप से 30वंे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।



इस पैनल में शामिल लोगों के अनुसार राजस्थान भारत का तुस्कानी है। यह प्रसिद्ध स्थान इटली के उत्तर मध्य में स्थित है। सर्वे के अनुसार राजस्थान ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध है। पिछले वर्ष के मुकाबले राजस्थान ने आठ स्थानों की छलांग लगाई है। इस सूची को बनाने वाले पैनल के मुताबिक अब यहां पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर हो रही हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: